कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के खासबरा गांव में गुरुवार रात बहू को पीटने से बचाने के प्रयास में गुस्साए बेटे ने बुजुर्ग मां के दोनों पैर तोड़ दिए थे। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मामले में उनके पति की ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्त में आए आरोपित बेटे से पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया। खासबरा निवासी विमलेश गुरुवार रात में शराब के पैसे नहीं देने पर अपनी पत्नी दुर्गा के साथ मारपीट कर रहा था। बहू को पिटता देखकर उसको बचाने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग रामसखी पर विमलेश ने डंडे से ताबड़तोड हमला कर उनके पैर तोड़ दिए थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर देहात में बहू को बचाने आई मां को बेटे ने मार डाला पीएचसी राजपुर में मौजूद डॉ. दिलीप सक्सेना ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया था।...