कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर। प्रोजेक्ट उड़ान फाउंडेशन के स्कूल आउटरीच प्रोग्राम में सोमवार को संजीव नगर, अहिरवां, हरजिंदर नगर स्थित एमएलजेएल इंटर कॉलेज में उड़ान के ग्राउंड ड्राइव से रूबरू कराया गया। डॉ. वैष्णवी अवस्थी की अगुवाई में उनकी टीम की सदस्यों आलिशा अंसारी, अनन्या वर्मा और आशीष तोमर ने छात्राओं से पांच विषयों पर बात की। महिला स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा हुई। महिला सुरक्षा में गुड टच और बैड टच, अपनी सीमा तय करना, ऑनलाइन सुरक्षा और 1090 व 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला सशक्तीकरण में कानूनी अधिकार बताए गए। फिर करियर टॉक रही। ग्लोरियस वुमन सत्र में प्रेरक प्रसंग की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...