कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: बिधनू संवाददाता। शुक्रवार शाम सेन चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर सरेराह लूट होने के मामले में पुलिस ने अब तक 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हालांकि अभी तक लुटेरे का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हैं। बिधनू थाना क्षेत्र के मगरासा गांव निवासी कैफे संचालक शुभम साहू की पत्नी आकांक्षा साहू दशहरा का मेला देखने मायके सचेंडी गई थीं। शुक्रवार शाम को वह भाई आकाश के साथ मगरासा लौट रही थी। तभी कैंधा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास से महिला से बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूट ली थी। पुलिस ने लगभग 53 कैमरों की फुटेज खंगाली है, हालांकि अभी लुटेरे का सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया फिलहाल सीसीटीवी फुटेज साक्ष्यों के आधार पर आरोपित तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी...