कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला शतरंज प्रतियोगिता 2026 का चैंपियन दिल्ली विश्वविद्यालय बना। जबकि, मेजबान सीएसजेएमयू तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुधांशु पांड्या प्रति-कुलपति सीएसजेएमयू उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय ने छह मुकाबलों में पांच जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 11 मैच अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने पांच जीत और एक हार के साथ 10 मैच अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। मेजबान छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने चार जीत, एक ड्रॉ और एक ...