कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर पुलिस ने 22 जुलाई को सुआ बाबा मंदिर पुखरायां के पास यहीं की रहने वाली महिला का मंगलसूत्र लूटने वाले एक शातिर को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 64 हजार आठ सौ रुपये भी बरामद किए। उसका चालान करने के साथ ही पुलिस ने उसके साथी की तलाश में छापेमारी शुरू की है। राजीव नगर पुखरायां की रहने वाली विनीता देवी पत्नी राजकुमार का 22 जुलाई को बाइक सवार दो बदमाशें ने सुआ बाबा मंदिर के पास गले में पड़ा मंगलसूत्र लूट लिया था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर सोमवार रात में पुलिस ने जरैला मोड के पास से कुटरा मकरंदपुर थाना सजेती कानपुर नगर के रहने वाले लवकुश सेंगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 64,800 रुपये भी ब...