कानपुर, सितम्बर 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में रविवार को पुलिस कर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं व युवतियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ यूपी कॉप एप के माध्यम से पुलिस की त्वरित सहायता हासिल करने के तरीके बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 181, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला शक्ति लाइन नंबर 1098 आदि के उपयोग के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उनको सुरक्षा, सशक्तीकरण कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही साइबर फ्राड से बचने के तरीके बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...