Kanpur News: महारास में राधा नाम से गूंज उठा दरबार
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर। सिद्ध श्री राधा-कृष्ण मंदिर (जेके मंदिर) में रविवार को शरद पूर्णिमा पर महारास का आयोजन हुआ। श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे थे। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और दिव्य महारास के दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु धार्मिक उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजन में सम्मिलित हुए। इस दौरान पूरा दरबार राधा नाम से गूंज उठा। रविवार शाम पांच बजे भगवान की सवारी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। शाम छह बजे प्रसाद वितरण किया गया। शाम सात बजे भावपूर्ण महारास की प्रस्तुति ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। भक्ति संगीत, सजावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.