कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के पार्कों और बारातशालाओं पर अवैध कब्जों और उनके व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जे और उनसे होने वाली आय की स्थिति स्पष्ट करने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र लिखकर सभी वार्डों में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने पार्कों, मैदानों और बारातशालाओं की वास्तविक स्थिति, अतिक्रमण, वहां संचालित व्यावसायिक गतिविधियों और उनसे मिलने वाले राजस्व का पूरा ब्योरा मांगा है। श्यामनगर ग्रीन बेल्ट में बाईपास से पुल तक संचालित खुली नर्सरियों और दुकानों की भी जानकारी मांगी गई है। महापौर ने कहा कि नगर निगम के विकसित और अविकसित पार्कों में अवैध रूप से बरात और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन...