Kanpur News: महाना ने मार्निग वॉक कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: सरसौल। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान करबिगवां मिश्रीखेड़ा व हृदयखेड़ा गांव का भ्रमण किया। लगभग आठ किलोमीटर पैदल चल कर उन्होंने ग्रामीणें से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना। मिश्रीखेड़ा निवासी गौरीशंकर तिवारी ने जो 95 वर्ष के हैं, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं बीमारी से जूझ रहे राधेश्याम के घर पहुंच कर हाल चाल लिए। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से महाना को अवगत कराया। इस पर महाना ने चीफ इंजीनियर सुधीर यादव को फोन पर तत्काल समस्या को हल कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर विनय मिश्रा, सुरेंद्र अवस्थी, रानू शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, सुमित पांडेय समेत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: विधायक को बताईं गांव की समस्याएं
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.