कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: कल्याणपुर। मसवानपुर में मंगलवार को फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मूलरूप से शिवराजपुर के भैसऊ गांव निवासी मजदूर सुनील वर्तमान में मसवानपुर स्थित छेदी लाल यादव के मकान में किराये पर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह पत्नी सोमवती कमरे में पंखा चलाकर सो गई। इसी दौरान बड़ा बेटा गोलू पंखे के पास पहुंच गया। आशंका है कि पंखे में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। कुछ देर बाद पंखा गिरने की आवाज सुनकर सोमवती की नींद खुली। उसने तत्काल बिजली का स्विच बंद किया, लेकिन तब तक गोलू की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पंखा निकालते समय किशोर को लगा करंट, मौत रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...