कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: चकेरी। कैंट के मरे कंपनी पुल पर गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार मालिक की तलाश शुरू कर दी है। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि गुरुवार तड़के सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई है। इस पर मौके पर पुलिस पहुंची, जहां पर कार क्षतिग्रस्त हालत में थी, लेकिन कार में कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि कार तेज रफ्तार में होने के चलते अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। कार को कब्जे में लेकर नंबर पर के आधार पर जानकारी जुटाई गई, जिसमें यह कार नया चौक निवासी रिजवान के नाम पर दर्ज है। इस रजिस्ट्रेशन में फी...