कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नारामऊ स्थित मदरसा निजामिया बरकतिया मुश्ताकुल उलूम का वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पांच बच्चों को प्रमाणपत्र देकर उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। शहर काजी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी ने कहा कि कामयाब जिंदगी के लिए अच्छे अखलाक और माता-पिता की खिदमत जरूरी है। बच्चों को चाहिए कि वे अपने वालिदैन का सम्मान करें, उनकी बातों का एहतराम करें और अच्छे संस्कार अपनाकर परिवार व समाज का नाम रोशन करें। ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद सलीम ने शिक्षा को तरक्की और बेहतर भविष्य की बुनियाद बताया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्र...