कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी के इस्पात नगर स्थित विकास स्टील फैक्ट्री में स्टील रोल की चपेट में आने से हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद फैक्ट्री मालिक और सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मृतक के भाई ने फैक्ट्री में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने और प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पनकी थाने में तहरीर दी थी। बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी निवासी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि उनके भाई संदीप कुमार तिवारी एफ-12, इस्पात नगर स्थित विकास स्टील फैक्ट्री में मजदूर थे। 14 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे संदीप घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब दो बजे परिजनों के मोबाइल पर फोन आया कि संदीप हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें पनकी के नारायना अस्पताल मैं भर्ती करने की जानकारी दी गई। परिज...