कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर। गंगा में उफान के चलते रिहायशी इलाकों में घड़ियाल व मगरमच्छों के आने से वन विभाग चौकस हो गया है। जन सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है, जो दिन-रात मगरमच्छों पर निगाह बनाए हुए हैं। प्रभागीय निदेशक आकांक्षा जैन ने बताया कि आबादी क्षेत्र में घड़ियाल-मगरमच्छ देखे गए हैं। वन विभाग की टीमों की पूरे दिन ड्यूटी लगाई गई है। घड़ियाल पानी से बाहर नहीं आ रहे हैं, इसलिए पकड़ना संभव नहीं है। बाढ़ तक घड़ियाल-मगरमच्छों का खतरा बना रहेगा। आमजन को कहीं कोई भी वन्य जीव मिलते हैं तो तत्काल फोन पर सूचित करें।मगरमच्छ दिखे तो इन्हें लगाएं फोन-उप प्रभागीय वनाधिकारी आशीष जैन- 9711827777क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभु दयाल यादव- 9336484878क्षेत्रीय वन अधिकारी आयुष त्रिपाठी- 9990946962

हि...