Kanpur News: मकान पर कब्जे की नीयत से महिला पर हमला
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: चकेरी। बाबूपुरवा में मकान पर कब्जे के प्रयास में महिला को बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि ईंट से उसका चेहरा कूच दिया। उसे गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़िता ने अपनी बेटी और उसके ससुराल वालों के खिलाफ जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। अजीतगंज निवासी साजिदा बेगम के मुताबिक उसके पति अशफाक का निधन हो चुका है। उसकी बड़ी बेटी खुशनुमा और उसका पति फरदीन खान मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर थी। इस दौरान उसका दामाद फरदीन और रिश्तेदार यूसुफ उर्फ छोटू अपने पांच-छह साथियों के साथ घर पर आ धमके। उन्होंने बेटे मुन्ना को धमकाया तो उन्होंने विरोध किया। इस पर आरोपितों ने मारपीट करके ईंट से चेहरा कूच दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.