कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ के दुर्गा विहार स्थित तिवारीपुर बगिया में मंगलवार देर शाम जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छज्जे पर खड़े परिवार के छह सदस्य दो साल की बच्ची समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। वहीं, छज्जे के नीचे खड़ी एक महिला भी चोटिल हो गई। सभी घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सुनीता यादव और सावित्री की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। जाजमऊ के दुर्गा विहार, तिवारीपुर बगिया निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के. सिंह की कैंसर से मौत हो गई थी। मंगलवार रात सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल से एंबुलेंस में उनका शव मोहल्ले पहुंचा। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान एक मकान छोड़कर ...