कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: बिठूर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौराहे पर आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर जबतक कोई समझ पाता कार ने एक स्कूटी में टक्कर मारी फिर ई-रिक्शा से टकराई और चाय की दुकान, हेयर सैलून की दुकान मैनपुरी की दुकान तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर चढ़ गई। कार की गति इतनी तेज थी कि बाल काट रहा युवक राजू कुर्सी समेत रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे में स्कूटी सवार विजय नगर के ऋषभ पाण्डेय उनकी महिला मित्र शीलू शर्मा समेत छह घायल हुए। तीन घायलों का इलाज रामा मेडिकल कालेज में चल रहा है। बताया जा रहा कि गाड़ी में उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ है। गाड़ी नारामऊ निवासी इकबाल चला रहा था। जिसे पुलिस भीड़ से बचाते हुए हिरासत में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। वहीं जेसीबी मंगा कर कार को रेलवे ट्रैक से हटाकर चौकी पर ख...