कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर जमरेही के मंदिर से छह दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए पीतल के तीन घंटे व आठ सौ रुपये बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।

चोरी की घटना उस्मानपुर जमरेही गांव के पुराने शिव मंदिर से 10 अगस्त की रात में चोरों ने पीतल के घंटे चोरी कर लिए थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश में जुटी थी।

पुलिस कार्रवाई शनिवार को मंगटा चौकी प्रभारी ललित कुमार ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले अखिलेश पुत्र जयनरायण तिवारी को चोरी के पीतल के तीन घंटों के साथ पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से आठ सौ रुपये भी बरामद हुए। एसओ गजनेर सनत कुमार ने बता...