कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुढ़ावल गांव के एक शिव मंदिर में गुरूवार रात में कुछ लोगों ने ताला डालकर नीला झंडा लगा दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी होते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों के हंगामा करने की जानकारी पर बजरंगदल कार्यकर्ता गांव पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। इस पर डेरापुर पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे प्रभारी तहसीलदार ने लोगों को समझाकर ताला खुलवाकर झंडे को उतरवाया। इसके बाद मामला शंात हो सका।

मंदिर की स्थिति कुढ़ावल गांव में दलित बस्ती में एक शिव मंदिर बना है। मंदिर में पिछले चार माह से रंगाई पुताई व परिसर की सफाई का काम चलने के कारण बंद चल रहा था। काम पूरा होने के बाद यहां 30 जुलाई से पूजन शुरू हुआ था। गुरूवार रात में दलित बस्ती के कुछ लोगों ने मंदिर में ताला डालने क...