Kanpur News: मंदिर में ताला तोड़कर घंटे चोरी
कानपुर, सितम्बर 13 -- Kanpur News: मंगलपुर। मंगलपुर कस्बा स्थित भगवान चतुर्भुज बाबा मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर से लगभग 50 किलो वजन के पीतल के घंटा चोरी कर लिए। मंदिर की पुजारिन बबिता ने बताया कि वह 8:30 बजे मंदिर बंद करके घर चली गई। सुबह 3:30 बजे जाकर देखा तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। वहीं मंदिर के अंदर लगे हुए 6-7 घंटा जिनका वजन 50 किलो है गायब थे। पुजारिन बबिता की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.