कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: डेरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती 24 अगस्त को कपालेश्वर मंदिर में पूजन करने जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...