कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर चित्रकूट में सीनियर पुरुष वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए ट्रायल के आधार पर जिले की सीनियर हैंडबाल टीम का चयन किया गया। कानपुर मंडल की टीम में प्रिंस द्विवेदी, मो. अफनान, वंश श्रीवास्तव, अविरल श्रीवास्तव, शशांक पाल, नितिन निषाद, कृष्णा, पीयूष, आकाश का चयन हुआ है। कानपुर हैंडबाल एसोसिएशन की सचिव साधना मिश्रा ने बताया कि ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ट्रायल में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया व फर्रुखाबाद से 50 खिलाड़ी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: हैंडबॉल में दिव्यांशी का राज्य स्तर में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...