Kanpur News: मंडलीय शतरंज में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन का दबदबा
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर। 70वीं जनपदीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन का लगातार तीसरे साल दबदबा रहा। शनिवार को बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुई अंडर-14 में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता और सेंट फ्रांसिस उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता और सेंट फ्रांसिस उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने विजेता और उपविजेता दोनों स्थान प्राप्त किए। वहीं, दोपहर में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता भी हुई। इसमें कानपुर नगर और फर्रुखाबाद की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालक वर्ग में कानपुर नगर विजेता और फर्रुखाबाद उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में कानपुर नगर विजेता बना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.