कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। 70वीं जिला स्तरीय व मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन पांच अगस्त को होगा। विष्णुपुरी ​स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में यह प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के बालक व बालिका खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड की स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। आयोजन कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव की देखरेख में होगा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 17 से 19 अगस्त के बीच मिर्जापुर में होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...