Kanpur News: मंडलायुक्त से मिलकर जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया
कानपुर, नवम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। बदहाल सड़कें, पेयजल संकट, सीवर समस्या और बढ़ते प्रदूषण को लेकर समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मंडलायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं की खबरों की प्रतियां भी मंडलायुक्त को दिखाईं। अर्पित ने कहा कि शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है। बर्रा-8 में 10 घंटे और जेके मंदिर से मेडिकल कॉलेज पुल तक पैचवर्क 24 घंटे में उखड़ने का मामला भी उठाया। इसके अलावा गुजैनी ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पेयजल संकट, एटूजेड प्लांट से प्रदूषण और सीवर ओवरफ्लो की समस्याएं बताईं। उन्होंने मांग की कि 15 दिनों में सड़कवार कार्ययोजना और निर्माण की समयसीमा सार्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.