कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर। कृष्णा नगर में प्रगति अवेकिंग सोसाइटी की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन कृष्ण वाटिका कृष्णा नगर में बड़े उत्साह के साथ किया गया। गायन, नृत्य भी हुआ। कई महिलाओं ने पहली बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन प्रतियोगिता में पूजा गुप्ता प्रथम, मंजू जैन द्वितीय और रानी भाटिया तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य कला में प्रियंका भाटिया प्रथम, सुनीति पांडे द्वितीय स्थान पर रहीं। तीज क्वीन मंजू जैन को चुना गया। द्वितीय स्थान पूजा गुप्ता को और तृतीय सुनीति पांडे को मिला। कृष्णा शर्मा ने आभार जताया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: हरियाली तीज पर निधि पोरवाल ने जीता डांस क्वीन का खिताब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...