कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपित चाचा के बाद भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पांच जून को आवास विकास हंसपुरम निवासी ट्रांसपोर्ट मैनजर राजेंद्र मिश्रा की पत्नी कुसुम घर से टहलने के लिए निकली थीं। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों ने पता पूछने के बहाने झपट्टा मार कुसुम का मंगल सूत्र लूट लिया था। सीसी फुटेज खंगालने पर आरोपितों की पहचान चाचा-भतीजे के रूप में हुई थी, जिसमें चाचा सर्वेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मामले में फरार चल रहे धरीपुरवा निवासी भतीजे दीपक वाल्मीकि को रविवार को पुलिस टीम ने आवास विकास हंसपुरम के तिवारी चौराहा से धर दबोचा। आरोपित के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक और 2770 रुपये नकद बर...