कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: सचेंडी। भौंती स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम माल लेकर जा रहे ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। ई-रिक्शा में तारपीन का तेल और पेंट के साथ झाड़ू के बंडल लदे होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। धू-धूकर जलते ई-रिक्शा को देखकर हाईवे पर वाहन सवारों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि लपटों से घिरे चालक ने समय रहते ई-रिक्शा से कूदकर अपनी जान बचाई। दादानगर निवासी चालक चंदन ने बताया कि वह अपने ई-रिक्शा से फजलगंज-दादानगर से तारपीन तेल के चार डिब्बे, पेंट और झाड़ू के बंडल लेकर सचेंडी क्षेत्र के भैलामऊ जा रहा था। भौंती में सागर ढाबे से कुछ पहले अचानक ई-रिक्शा में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया। तारपीन तेल और पेंट होने के कारण आग की लपटें करीब 12 फीट ऊंची उठीं। जिससे हाइवे में अ...