कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर। कठेरुआ स्थित कष्टभंजन हनुमत सिद्धधाम में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ शोभायात्रा निकाली। बैंड-बाजे और ढोल की धुन पर भक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए झूमते रहे। शोभायात्रा में 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव का भ्रमण किया। वहीं, शिव परिवार को आकर्षक ढंग से सजे रथ पर विराजमान कर गांव के 11 देव मंदिरों में ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पूरे रास्ते हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। महंत चंद्रेश महाराज ने कहा कि पावन श्रावण मास में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा ग्राम और क्षेत्र के सभी भक्तों के लिए कल्याणकारी है। यह आयोजन भगवान के प्रति आस्था, विश्व...