Kanpur News: भारतीय संचार परंपरा व सांस्कृतिक विरासत को समझा
कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राओं ने फील्ड वर्क के माध्यम से भारतीय संचार परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को समझा। एमए पत्रकारिता और पीजी डिप्लोमा पत्रकारिता के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने शिक्षण योजना के तहत ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। लोक कलाकारों, कला प्राध्यापकों व मीडिया क्षेत्र के विशेषज्ञों के साक्षात्कार लिए। छात्रों के अलग-अलग समूहों ने परियोजना के तहत कार्य किया। एक समूह ने ऐतिहासिक खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर उसके महत्व, जनआस्था और आध्यात्मिक संचार आदि की जानकारी जुटाई। अन्य समूहों ने शहर की लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत पर अध्ययन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने कहा कि ऐसे अभ्यास छात्रों को अपनी जड़ों और लोक संस्कृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.