कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पिछले दो दिनों से भीषण उमस से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल दी। ओवरलोडिंग से फीडरों से लेकर ट्रांसफार्मरों में ट्रिपिंग होती रही। हाईवे सिटी सबस्टेशन में 18 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल होने पर क्षेत्रीय लोगों ने सबस्टेशन घेर विरोध जताया। कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर सही जवाब नहीं मिलता और केस्को एमडी का सीयूजी नंबर नहीं उठता है। वहीं, लाल बंगला मार्केट की बिजली शनिवार सुबह 10 से रविवार शाम पांच बजे तक 30 घंटों में महज 25 घंटे ही बिजली आई। यहां पैनल में समस्या, दो ट्रांसफार्मरों में तेल की कमी और एबीसी केबल के फॉल्ट से बिजली संकट रहा। व्यापारियों के विरोध पर केस्को के निदेशक तकनीकी पीके सिंह समेत अधीक्षण अभियंता और केस्को की टीम मौके पर पहुंची और दिन भर काम हुआ। शहर के 30...