कानपुर, सितम्बर 11 -- Kanpur News: कानपुर देहात। भाद्रपद अमावस्या के मौके पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने यमुना व सेंगुर नदियों में आस्था की डुबकियां लगाईं, जबकि बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए खेरेश्वर व बिठूर के लिए रवाना हुए। नदियों में स्नान के बाद मंदिरों व आश्रमों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। यमुना-सेंगुर के प्रमुख घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ने के बाद भी सुरक्षा के इंतजाम न किए जाने से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। भाद्रपद अमावस्या के मौके पर शुक्रवार को सुबह से ही मूसानगर स्थित यमुना नदी किनारे पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आस्था की डुबकियां लगाईं। इसके बाद मां मुक्तेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन व माता का दर्शन किया। इसी तरह यमुना स्नान के बाद कथरी स्थित मां कात्या...