कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा में क्षेत्रीय आईटी सेल के प्रभारी की तैनाती को लेकर रार शुरू हो गई है। पार्टी के ही कुछ लोगों ने यह कह दिया कि लखनऊ से तय किए नामों को दरकिनार करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने स्तर से नए संयोजक और सह संयोजक तैनात कर दिए। हालांकि क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने इस विवाद को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने अपने स्तर से कोई बदलाव का पत्र ही जारी नहीं किया है। जिन्हें पद दिया गया, वह पहले से किसी पद पर आसीन हैं।दरअसल, 24 अक्तूबर को प्रदेश दफ्तर से भाजपा क्षेत्रीय टीम में आईटी सेल का संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा और सहसंयोजक अभिषेक पांडेय को बनाया गया था। इस तैनाती का पत्र अब सामने आया है। इस पर पार्टी के कुछ लोगों ने एक नए पत्र के हवाले से यह आरोप लगाना शुर...