Kanpur News: भाजपा नेता की पत्नी के कंगन चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कल्याणपुर,संवाददाता। भाजपा नेता की पत्नी के सोने के कंगन चोरी करने वाली तीन महिलाओं को कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का एक सोने का कंगन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने गिरोह बनाकर बाजारों, बुटीक और पार्लर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। कल्याणपुर खुर्द निवासी एडवोकेट शशांक सिंह राजावत भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री रह चुके हैं। उनकी पत्नी पारुल 28 अक्टूबर को कल्याणपुर की एक मार्केट में मेहंदी लगवाने गई थीं। मेहंदी लगवाने से पहले उन्होंने दोनों हाथों के कंगन उतारकर पर्स में रख लिए और इसके बाद बुटीक के अंदर चली गईं। इसी दौरान एक महिला ने उनसे टकराने के बहाने पर्स से कंगन चोरी कर लिए। बुटीक के बाहर लगे सीसीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.