Kanpur News: भाजपा जिला अध्यक्ष के जेठ पर हमले के दोनों आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भाजपा जिला अध्यक्ष के जेठ पर हमला करने वाले दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गुरुगांव निवासी अजीत सचान जो भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के जेठ हैं, बीते बुधवार को अपनी फसल देखने खेत पर गए थे। वहां गांव के ही रवी और बिहारी से खेत से घास काटने पर विवाद हो गया था। इसपर रवी ने उन्हें पीछे से जकड़ लिया और बिहारी ने हसिया मारकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था। इनका उपचार कानपुर में चल रहा है। घायल अजीत के पुत्र नवनीत ने पुलिस में दोनों भाइयों पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को बढ़ौली मोड़ के पास हाईवे पर उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक ने बताया कि दोनों की सीएचसी में डाक्टरी कराकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.