कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: सरसौल। भाजपा किसान मोर्चा दक्षिण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह का नरवल स्थित दृग पाल सिंह इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि वह पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए संकल्पित है और उनके कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य जय नारायण यादव, विजय द्विवेदी, रंजीत सिंह, सुदामा बाजपेयी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...