कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर। एक दिन पहले सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी की अगुवाई में स्वागत किया गया। क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी ने भी पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन में शामिल होने की बधाई दी। विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की नीतियों पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभान्वित कराने का काम करेंगे। यहां पवन प्रताप औऱ रीता कठेरिया भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...