कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: - कुर्सी को लेकर पूर्व जिला मंत्री और सह मीडिया प्रभारी भिड़े थे यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय प्रभारी के स्वागत के दौरान आपस में भिड़े भाजपाई, तमाचे के साथ चले जूते चप्पल कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकरलाल लोधी के पहली बार शहर आगमन पर क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में कुर्सी को लेकर कानपुर दक्षिण के पूर्व जिला मंत्री शिवपूजन सविता और दक्षिण के सह मीडिया प्रभारी विनय सिंह के बीच हुए विवाद का मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गया है। दोनों भाजपाइयों के बीच चले कंटाप और चप्पल की घटना का प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच अब प्रदेश अनुशासन समिति करेगी। समिति ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष से तलब कर ली है। माना जा रहा कि इस अनुशासनहीनता पर बड़ी कार...