Kanpur News: भागीरथी-जाह्नवी में जलापूर्ति ठप, केडीए में प्रदर्शन
कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर। नगवा स्थित भागीरथी-जाह्नवी पीएम आवास योजना में पिछले सात दिनों से जलापूर्ति ठप है। मोटर खराब है मगर इसे दुरुस्त कराने में संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता ही नहीं दिखाई। इसे लेकर वहां के लोगों ने बुधवार को केडीए परिसर में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का अंबार है मगर शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जलापूर्ति ठप होने से 300 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की सफाई समय से नहीं होती। नालियों में कचरा भरा पड़ा है। कई जगह नालियां चोक हैं। प्रदर्शनकारियों ने उपाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपकर पेयजल समेत सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की है। केडीए सचिव ने आश्वस्त किया है कि समस्या के समाधान के लिए मौके पर इंतजाम कराए जा रहे हैं। अफसरों ने लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.