कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: मूसानगर,संवाददाता।मुगल रोड से जुनेदापुर गांव जाने वाले लिंक मार्ग पर बने गड्ढों की खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आ गए हैं। विभाग ने मार्ग पर पैचिंग का काम शुरू करा दिया है। बीती 1 अक्टूबर को मुगल रोड पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने से बाइक सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गए थे। इसके बाद 2 अक्टूबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने से तीन घायल शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुगल रोड से जुनेदापुर गांव तक लिंक मार्ग पर पैचिंग का कार्य शुरू करा दिया है। वहीं मुगल रोड पर भी गड्ढों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के जेई दीपक कुमार न...