कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के भदासा स्थित उदय विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार पाण्डेय, अनिल यादव, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने छात्रों को अनुशासन और देशसेवा की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिनेशपुर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस यह भी पढ़ें- Sasaram News: एनसीसी कैडेटों की सुरक्षा में हुआ ...