कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर के हलधरपुर गांव में काली माता मन्दिर में लगातार श्रीमद् भागवत कथा चल रही, जिसमें वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचिका साध्वी विशाखा सखी ने श्रद्धालुओं को भक्त प्रहलाद का चरित्र का प्रसंग सुनाया। जहां पर परीक्षित ने आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। हलधरपुर के काली माता मंदिर में लगातार श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन की कथा वाचिका विशाखा सखी ने भक्त पहलाद की कथा सुना कर कहा कि, भगवान की भक्ति करना भगवान पर विश्वास करना ही भक्ति होती है। प्रहलाद को भगवान पर पूर्ण विश्वास था उन्होंने कहा कि भक्त को जब भगवान पर विश्वास हो जाता है तो हर समय भगवान उसकी रक्षा करते हैं छोटी सी उम्र में भक्ति से ध्रुव ने भी भगवान को पाया था,नरसिंह भगवान ने प्रगट होकर भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी । यह भी पढ़ें-...