कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता मानसून की ट्रफ लाइन कानपुर के नजदीक से गुजरने का असर बुधवार को दिखाई दिया। बुधवार को दिन भर घने बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश होती रही। दिन का तापमान सीजन का न्यूनतम (जून-जुलाई) 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हल्की लेकिन शुक्रवार से रविवार तक भारी बारिश हो सकती है। अब हीट डोम पॉकेट में खूब बारिश संभव है। यह भी पढ़ें- UP Rain: यूपी में मॉनसून मेहरबान, अगले 5 दिनों तक बारिश अलर्ट, पूर्वांचल में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरादक्षिणी पश्चिमी मानसून की सक्रियता दक्षिणी पश्चिमी मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच चुका है पर इसकी सक्रियता देश के दक्षिणी हिस्से में अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ आने, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश में मानसून की हल...