कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ के नई बस्ती में पिछले दस दिनों दूषित जल आपूर्ति के विरोध में इलाके की महिलाएं शुक्रवार को डिफेंस कालोनी स्थित जलकल कार्यालय पहुंची और बोतल में गंदा पानी लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान इलाके की शबनम, नाजमी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि पिछले दस दिनों से इलाके में दूषित जल आपूर्ति हो रही है। महिलाओं ने पानी की बोतल में गंदा पानी दिखाते हुए नारेबाजी भी की। महिलाओं ने कहा कि गंदे पानी से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द ही समस्या निस्तारण की मांग की है। वहीं जलकल के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो लाइन में लीकेज होने के कारण आपूर्ति के दौरान दूषित पानी होने की बात सामने आई। टीम ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...