कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: बिठूर, संवाददाता। मंधना से गंगा बैराज मार्ग के बनिया पुरवा गांव के पास हाईवे पर विशाल मगरमच्छ देखा गया। सड़क तक आए मगरमच्छ को देख कर दहशत फैल गई। सड़क किनारे मैगी प्वाइंट में बैठे लोग भाग निकले। बैराज हाईवे पर स्थित बनियापुर चौराहे पर पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर आजाद मैगी प्वाइंट के पास सड़क किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ देख दहशत फैल गई। मैगी प्वाइंट में बैठे लोग खाना छोड़ भाग निकले। राहगीरों ने मगरमच्छ का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ख्योरा कटरी के पूर्व प्रधान अशोक निषाद ने बताया ज्योरा-ख्योरा में खारजा नाले से गंगा का पानी बैक मार रहा है। ख्योरा-ज्योरा में जल भराव में कई मगरमच्छ देखे गए हैं। साथ ही धड़ियाल देखे गए हैं। पानी बैक आने पर बैराज किनारे कई फॉर्महाउस में जल भराव है। जि...