Kanpur News: बैडमिंटन टीम खिताब को भिड़ेंगे कानपुर और प्रयागराज
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर में 29वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर ने 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब शुक्रवार को कानपुर और प्रयागराज के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। बैडमिंटन के ओपन सिंगल्स वर्ग में जगजीत सिंह (चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज) ने गौरव त्रिवेदी (42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज) को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान टीम के गौरव कुमार ने रविकांत (36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.