कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के लॉकर से 50 लाख रुपये की जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। स्वरूप नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। कौशलपुरी निवासी रश्मि अरोड़ा की तहरीर के अनुसार वर्ष 2003 में उन्होंने स्वरूप नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की शाखा में बचत खाता खुलवाया था। बैंक ने उन्हें लॉकर नंबर 23 आवंटित किया था। जिसमें उन्होंने करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात रखे हुए थे। पति की मौत के बाद वह लखनऊ में अपनी बेटी के घर रहने लगी। करीब चार माह पहले वह अपनी बेटी के साथ बैंक पहुंची तो जानकारी हुई कि स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो चुका है। उनक...