कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता पुणे की सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में हुए हैकाथॉन में एआईटीडी (डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन) की टीम ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन फ्रॉड का समाधान बताकर विजेता बना। टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता फिनस्पार्क 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट परफॉर्मेंस टीम का खिताब भी जीता। टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला है।एआईटीडी के कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ. श्रीनाथ द्विवेदी ने बताया कि यह प्रतियोगिता वित्त मंत्रालय की मदद से बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से आयोजित की गई। इसमें देशभर से 10 हजार से अधिक टीमों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 1000 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सिर्फ 20 टीमों का चयन फाइनल राउंड में हुआ। संस्थान की टीम...