Kanpur News: बेटे को धक्का देकर बचाया, खुद ट्राला के नीचे आ गई मां
कानपुर, अक्टूबर 24 -- हादसे में बेटे को बचाकर मां की मौत Kanpur News: कानपुर देहात में एक मां ने सड़क हादसे में बेटे को बचा लिया पर खुद मौत के आगोश में समा गई। महिला के ऊपर से ट्राला का पहिया निकल गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मांस के टुकड़े काफी दूर तक बिखरे पड़े थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गजनेर थाना क्षेत्र के पैराजोर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की 35 वर्षीय पत्नी माया देवी 10 वर्षीय बेटे किशन के साथ अकबरपुर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुर के पास हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार ट्राला निकल रहा था। अनहोनी की आशंका पर माया ने किशन को धक्का देकर पीछे कर दिया, इस दौरान ट्राला ने माया को टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.