कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र में अकबरपुर-कानपुर नेशनल हाईवे पर रायपुर के पास हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के दौरान मौजूद 10 वर्षीय बेटे को महिला ने धक्का देकर बचा लिया। जबकि दुघर्टना में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गजनेर थाना क्षेत्र के पैराजोर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी माया देवी अपने 10 वर्षीय बेटे किशन के साथ हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्राला ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बेटे को धक्का देकर बचाया, खुद ट्राला के नीचे आ गई मां टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बालक को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे क...